Headlines

जीरादेई थाना अंतर्गत ज्वेलर्स लूटकांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

 

जीरादेई थाना अंतर्गत ज्वेलर्स लूटकांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के  जीरादेई थानान्तर्गत जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स नामक दुकान से कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के त्वरित उभेदन हेतू पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 (मैरवा) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए पूर्व में ही दिनांक-09. 05.2026 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा दिनांक-18. 05.2026 को 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसे सरकारी सुरक्षा के बीच ईलाज कराकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार की जा रही छापेमारी एवं पुलिस दबिश के दबाव में इस कांड में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तों ने आज दिनांक 05.06.2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध दिनांक 01.06.2026 को न्यायालय से इश्तिहार प्राप्त कर जिरादेई थाना पुलिस टीम द्वारा उनके आवास पर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया। लगातार की गई कानूनी कार्रवाई एवं पुलिस दबाव के परिणामस्वरूप दोनों अभियुक्तों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। > आत्मसमर्पन किये गए अभियुक्त का नाम एवं पता :- 1. मनीष सहनी, पिता-नन्दजी सहनी, साकिन-मोहम्मदपुर, थाना-मांझी, जिला-सारण। 2. विशाल कुमार गुप्ता, पिता शम्भू प्रसाद गुप्ता, साकिन-मोहम्मदपुर, थाना-मांझी, जिला-सारण।

 

यह भी पढ़े

भक्ति की शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है : भानुशंकर जी महाराज

मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट के द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया

सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज

पटना में निगरानी विभाग  ने  फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!