विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम एसपी ने किया पौधारोपण
जन जागरूकता के रैली में डीएम एसपी सहित तमाम पदाधिकारी हुए शामिल
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गण, जिला परिषद अध्यक्ष एवं अन्य कर्मी गण के द्वारा जन जागरूकता के तहत रैली निकाली गई। रैली जिला समाहरणालय सिवान से वीं एम हाई स्कूल तक निकाली गई। रैली का समापन वी एम हाई स्कूल के ग्राउंड में हुआ जहां जिला पदाधिकारी के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गणों ने पौधारोपण का कार्य किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, वन विभाग एवं जिला गंगा समिति, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से जागरूकता रैली के साथ हुआ। रैली में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों,एवं आम नागरिकों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास का संदेश दिया।
रैली के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, वन विभाग एवं जिला गंगा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित सिवान के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
भक्ति की शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है : भानुशंकर जी महाराज
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
