पर्यावरण रक्षा के लिए सभी को बनना होगा पर्यावरण दूत.. सांसद
अभियान के तहत पौधारोपण एवं उसका संरक्षण से होगा पर्यावरण की रक्षा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान ):

पर्यावरण के रक्षा के लिए अभियान के तहत पौधारोपण एवं उसका संरक्षण करना अनिवार्य है । स्वास्थ्य जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण की बड़ी भूमिका है। पर्यावरण की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी है । यह बात सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर बार भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के जीविका कार्यालय के प्रांगण पौधारोपण के अवसर पर कही ।
उन्होंने कहा कि मौसम तेज गति से बदल रहा है । इसका कारण पर्यावरण ही है । मौसम एवं स्वास्थ्य अनुकूल रखने भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण उपहार में देने के लिए पर्यावरण के रक्षा के लिए पौधारोपण करें , पलानी नहीं जलाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे कार्य करे। सांसद ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की ।इस अवसर पर सांसद ने जीविका कार्यालय के इमरती पौधारोपण किया ।
इस अवसर पर एसडीएम अनीता सिन्हा , बीडीओ कुमार विशाल , सीओ धीरज कुमार पाण्डेय , बीपीआरओ सर्वजीत कुमार , बसंत मिश्रा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार , महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय , प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह , माला देवी आदि उपस्थित थी।
यह भी पढ़े
भक्ति की शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है : भानुशंकर जी महाराज
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
