Headlines

आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच

आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच

ग्रामीणों ने सौंपा सामूहिक आवेदन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के हंसापीर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-216 की सेविका सुमित्रा कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीडीपीओ राहुल शंकर को सामूहिक आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि केंद्र की सेविका द्वारा बच्चों के पोषण हेतु सरकार से उपलब्ध कराए गए चावल को अवैध रूप से बेचा जा रहा था। आपकों बता दें कि 1 जून 2026 को ग्रामीणों ने कथित रूप से लगभग आठ बोरा सरकारी चावल बेचते हुए पकड़ लिया। खरीददार मौके पर से फरार हो गया लेकिन फोन पर उसने आंगनवाड़ी कोड संख्या 216 की सेविका से चावल खरीदने की बात स्वीकारी।

 

मामले की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में चावल जब्त कर ली। वहीं सीडीपीओ राहुल शंकर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंच जांच पड़ताल की और बताया कि आवेदन के सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है प्रथम दृष्टी में आंगनवाड़ी सेविका दोषी प्रतीत हो रही है। उस सेंटर को अन्य सेंटर से टैग कर दिया गया है वहीं आंगनवाड़ी सेविका के विरूद्ध जिले को लिखा जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह केवल सरकारी अनाज बेचने का मामला नहीं है, बल्कि गरीब एवं मासूम बच्चों के अधिकारों तथा उनके पोषण के साथ खिलवाड़ करने जैसा गंभीर मामला है। आवेदन में कहा गया है कि केंद्र का संचालन लंबे समय से अनियमित तरीके से किया जा रहा है। केंद्र अक्सर बंद रहता है अथवा निर्धारित समय पर संचालित नहीं होता, जिससे बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार नहीं मिल पाता है।

 

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक सही ढंग से नहीं पहुंच रहा है। केंद्र में शैक्षणिक गतिविधियां भी नाममात्र की होने तथा बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने सेविका के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि अभिभावकों एवं बच्चों के साथ अभद्रता और असहयोगात्मक रवैया अपनाया जाता है, जिससे कई बच्चे केंद्र जाने से कतराने लगे हैं।

 

 

इससे बच्चों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जांच पड़ताल कर चावल बेचने वाली आंगनवाड़ी सेविका सुमित्रा कुमारी और खरीदार पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी सहेजन साह पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएं।

 

यह भी पढ़े

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

Leave a Reply

error: Content is protected !!