Headlines

मशरक की खबरें :  बाइक सवार महिला वाहन की चपेट में आने से  गिरकर घायल  

मशरक की खबरें :  बाइक सवार महिला वाहन की चपेट में आने से  गिरकर घायल

श्रीनारद मीडिया, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के यदु मोड़ पर एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर तेज रफ्तार ट्रक के बगल से गुजरने के दौरान बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल के पुत्र संतोष पांडेय ने बताया कि वह अपनी मां रिंकू देवी पति नागेन्द्र पांडेय गांव बलहा थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज को बाइक पर लेकर नाना के यहां गया था वहीं से मशरक के रास्ते घर जा रहा था कि यदु मोड़ पर वह बाइक से सर के बल गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए ई रिक्शा से सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहा से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के बगल से गुजरने के दौरान तेज हवा की चपेट में आ गए और महिला सड़क पर गिर पड़ी।

 

 

पूर्व के जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक तरफ से स्व विशुनी साह का पुत्र शिव कुमार साह, शिव कुमार साह के दो पुत्र राकेश कुमार और राजेश कुमार हैं वहीं दूसरी तरफ से संपत महंतों का पुत्र संतोष महंतों,स़तोष महंतों का पुत्र शुभम कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और एक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची 112 की टीम जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। बताया गया कि पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है।

 

मशरक में तेज आंधी-बारिश, पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली , ट्रांसफार्मर जला

श्रीनारद मीडिया, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह 3 बजें के लगभग आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मशरक तख्त टोला गांव में ट्रांसफार्मर जल गया जिससे इलाके के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं हालांकि विभाग इस समस्या के समाधान की कोशिश में लगा हुआ है। आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरी।

 

वहीं तेज हवा के कारण कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जो दोपहर तक आई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। राजेश ठाकुर उर्फ नेपाली ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी और बारिश से कितने लोगों का करकट उड़ गया। वहीं यदु मोड़ पर पेड़ गिर पड़ा। वहीं इस भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से तख्त टोला गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत का शहरी इलाका होने की वजह लोगों पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़े

आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच

पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

Leave a Reply

error: Content is protected !!