पूर्व के विवाद में चाकू मार किया घायल
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहाार ):

पूर्व के विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट में शुक्रवार को एक युवक को पेट के चाकू मारकर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में घायल युवक की माता सुनैना देवी ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है।
उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की रात्रि गांव के ही राजू राय , राजीव राय , भरत राय , उपेंद्र राय तथा रविन्द्र राय उनके घर पर पहुंच जाति सूचक गाली गलौज करते मारपीट करने लगे । जब मेरा पुत्र शशि मांझी मुझे बचाने आया तो उसे उठकर लेकर चले गए और कुछ दूरी ले जाकर चाकू से उसके पेट को हमला कर घायल कर दिए ।
घायलावस्था में सीएचसी लाया गया । जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया है । ओ डी आफिसर पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
यह भी पढ़े
आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच
पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद
ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्या
ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां
गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन
जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद
