सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 16 जून को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने 15 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया है.
इसके साथ ही सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 जून तक अपने-अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर लें.मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से पपौर स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया.
दोनों वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, वहां तक पहुंचने वाले रास्तों (पहुंच पथ) और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. डीएम ने सभी वरीय अधिकारियों और नोडल अफसरों को आदेश दिया है कि वे प्रतिदिन सुबह नौ बजे से ही निर्धारित कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और खुद खड़े होकर तैयारियों की निगरानी करें.वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर मुस्तैदी दिखाई है.
कार्यक्रम के आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग, मुख्य सभा स्थल का निर्माण, हेलीपैड का निर्माण एवं उसका संधारण, शिलान्यास कार्य, स्टॉल निर्माण, विधि-व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वाहन संचालन, और अधिकारियों-आगंतुकों के आवासन एवं भोजन व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं.
यह भी पढ़े
बिहार में गजब चोरी: 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर, जनरेटर और उपकरण भी गायब
दुखद: बेगूसराय में तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत
राजगीर धाम में तृतीय शाही स्नान श्रद्धा-उल्लास के साथ सम्पन्न
कोशी DIG ने 4 इंस्पेक्टरों का वेतन रोका:मधेपुरा में पेंडिंग केस की रिव्यु के बाद एक्शन
कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश
