नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को नवादा सदर अस्पताल गेट पर छापेमारी कर सदर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.परिमार्जन कार्य के बदले मांगी थी रिश्वत निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी शंकर पासवान से परिमार्जन कार्य के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी थाना पटना द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए.सदर अस्पताल गेट पर बिछाया गया जाल मामले की पुष्टि होने के बाद धावा दल का गठन कर कार्रवाई की गई. बताया गया कि आरोपी ने रिश्वत की राशि लेने के लिए परिवादी को सदर अस्पताल गेट पर बुलाया था. जैसे ही उसने रुपये लिए, निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.
गिरफ्तारी के बाद पटना ले जाया गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे पटना ले जाया गया. शनिवार को आरोपी को निगरानी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप वहीं आरोपी की पत्नी ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए कहा कि उनके पति को फंसाया गया है.
हालांकि निगरानी अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई शिकायत, सत्यापन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है.राजस्व विभाग पर फिर उठे सवाल गौरतलब है कि हाल के वर्षों में निगरानी विभाग की कार्रवाई में सबसे अधिक राजस्व कर्मी ही घूसखोरी के आरोप में पकड़े गए हैं. इस घटना के बाद राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
यह भी पढ़ें
मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन
रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी, गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य
