एकमा की खबरें : शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, रसूलपुर/एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत स्थित देकुली गांव में शराब के नशे में हंगामा और शोर-शराबा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन कुमार राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया।
शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, रसूलपुर/एकमा, सारण (बिहार):
एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में पूर्व से दर्ज शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुप कानू के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को छपरा जेल भेज दिया गया।
पुलिस दबाव में नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, रसूलपुर/एकमा, सारण (बिहार):
एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ बाजार में फरवरी माह में दर्ज कांड संख्या 57/26 के नामजद अभियुक्त मनीष पटेल ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पूर्व में छापेमारी कर अभियुक्त नीतीश पटेल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मनीष पटेल ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए थे। हमले की आड़ में उसने गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था।
घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लगातार दबिश और कानूनी कार्रवाई के दबाव में अंततः मनीष पटेल ने छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़े
बिहार में बायोमेट्रिक हाजिरी पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की NCPI पार्टी में विलय किया,क्यों?
बिहार और पूर्वी यूपी की पिड़िया कला
अमेरिका-ईरान का 14 सूत्रीय शांति समझौता
राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान-मोदी
