Headlines

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) और दो अग्निवीरों समेत सेना के चार जवान घायल हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे राजौरी के नौशेरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव कलाल में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान अचानक एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।

सूत्रों के अनुसार, “इस हादसे में सेना के एक जेसीओ और दो अग्निवीरों सहित तीन जवान घायल हुए हैं।”

उन्होंने बताया कि घायल सैन्यकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के संबंध में विस्तृत विवरण की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़े

MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान

युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम 

कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

क्या US-Iran Deal से इजरायल बाहर है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!