समाधान शिविर में पहुंचे विधायक मंजीत सिंह, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ,गोपालगंज (बिहार ):

सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर में शुक्रवार को बरौली के जदयू विधायक एवं उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह सैकड़ों फरियादियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बैकुंठपुर और बरौली क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक ने बताया कि शिविर में थानों से संबंधित मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया है, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों में से पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। वहीं अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया है। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और प्रशासनिक पहल की सराहना की। मौके पर, दर्जनों अधिकारी व फरियादी शामिल थे l
यह भी पढ़ें
पंचायत विकास योजनाओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन
भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित
