Headlines

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल का हुआ आयोजन

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया,  सुभाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली पंचायत सरकार भवन के सभागार में मंगलवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया l इस किसान चौपाल की अध्यक्षता मुखिया रंजू कुमारी सिंह ने किया l मौके पर बैठक का संचालन करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा माझी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से किसानों को आय बढ़ाना है और मिट्टी की सेहत की रक्षा करना है l

 

चौपाल को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रियंका कुमारी ने बताया कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ दलहन उत्पादन की खेती अपनाने पर जोर दियाl उन्होंने वैज्ञानिक पहलू को समझते हुए कहा कि यह सिर्फ कम खर्च में बेहतर मुनाफा देती है, बल्कि अरहर मिट्टी की उर्वरक शक्ति मजबूत करती है l उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि किसानों को जैविक खेती आने वाले पीढ़ी को बीमार होने से बचाएl

 

उन्होंने अपनी बाड़ी अपनी सब्जी का स्लोगन देते हुए कहा कि अपने खाने योग्य सब्जी किचेन गार्डन का उत्पादन किसान अपने घर पर ही कर सकते हैं l वही कृषि पदाधिकारी ने कहा कि खरीद मौसम की तैयारी को लेकर प्रखंड के किसान धान के बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंl कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैl इसके लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं l कहा कि विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ देने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैl

 

उन्होंने मोबाइल ऐप पर कृषि संबंधित ऐप डाउनलोड करने की बात कही, ताकि किसान जो पढ़े-लिखे नहीं है,वह रेडियो के तरह भी सुनकर बातों को समझ सकते हैंl और समय-समय पर उनको विभिन्न जानकारी मिल सकती है ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके l

 

उन्होंने विभिन्न किसानों के खेतों के मिट्टी जांच करने की भी बात कहीl मौके पर कार्यपालक सहायक सुभाष कुमार शर्मा, प्रखंड तकनीक प्रबंधक प्रियंका कुमारी,तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद आरिफ, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, सरपंच सविता देवी, सुदामा सिंह, उपमुखिया देवपति देवी, प्रतिनिधि रामानंद महतो, वार्ड सदस्य मनबोध कुमार राम, सुरेश बैठा, रूपा देवी कुसुम देवी, दीनानाथ, सोनू कुमार, पर भारती देवी, सुकांति देवी, लकी देवी, दौलत देवी आदि मौजूद थे l

यह भी पढ़ें

पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण

पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण

सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद

शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर

मशरक की खबरें –  अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!