भीखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर गांव में शुक्रवार की शाम मोहर्रम के अवसर पर दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस निकाला गया। ताजिया जुलूस देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे। अंजुमन आब्बासिया द्वारा तैयार किया गया 84 फीट ऊंचा ताजिया तथा अंजुमन रिजविया का 80 फीट ऊंचा ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
दोनों ताजियों का मिलन भीखपुर मिलन चौक पर हुआ। इसके बाद जुलूस दाहा नदी तट स्थित कर्बला मैदान पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों का पहलाम किया गया।
ताजिया उठाने से पहले खान मंजिल के पास से अलम के साथ जंजीरी मातम की शुरुआत हुई। इसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मातम किया और मिलन चौक तक पहुंचे।
मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पुलिस रही पूरी तरह चौकस
मोहर्रम को लेकर सिसवन थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि ग्यासपुर, भीखपुर, उबधी, रामपुर, घुरघाट सहित विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। वहीं सिसवन में लगे ताजिया मेले में क्षेत्र के दर्जनों ताजियादार भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें
सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला
पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला
डीएम अभिलाषा शर्मा ने आशा बहाली में रिश्वत को लेकर CHC की BCM कुसुम कुमारी को किया सस्पेंड
सीवान: मैरवा से भारी मात्रा में आशीर्वाद पाइप का नकली सामान जब्त
दो सगी बहनें CISF में चयनित होकर बढ़ाया दारौंदा का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा प्रखंड
