Headlines

मुख्यमंत्री सम्राट का बंगला अब निशांत कुमार के नाम, राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री

मुख्यमंत्री सम्राट का बंगला अब निशांत कुमार के नाम, राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:


स्वास्थ्य मंत्री निशांत सोमवार को पांच देशरत्न मार्ग स्थित नए सरकारी आवास में चले गए। ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा और पाठ का आयोजन किया गया तथा प्रसाद का वितरण हुआ।
नीतीश कुमार और परिवार रहा मौजूद

गृह प्रवेश पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। गृह प्रवेश की जानकारी स्वयं निशांत ने दी।

उप मुख्यमंत्री आवास का रहा विशेष इतिहास

पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह आवास पहले उप मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित था। इसका आवंटन क्रमशः तेजस्वी यादव, सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, दोबारा तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के नाम हुआ था।

2015 के बाद पहली बार मंत्री को मिला आवास
साल 2015 के बाद पहली बार किसी मंत्री के रूप में निशांत को इस आवास का आवंटन किया गया है। हालांकि वे यहां रात्रि विश्राम नहीं करेंगे और अपने पिता नीतीश कुमार के सरकारी आवास में ही रहेंगे।

राबड़ी देवी ने निजी आवास में किया गृह प्रवेश
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi ने कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में गृह प्रवेश की पूजा-अर्चना की। यहां भी सत्यनारायण भगवान का पाठ हुआ और प्रसाद बांटा गया।

यह भी पढ़ें

मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना

मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!