Headlines

बिहार में सरकारी अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर! स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा फैसला

बिहार में सरकारी अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर! स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा फैसला

डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:


पीएमसीएच में औचक निरीक्षण के दौरान प्राचार्य पर कार्रवाई कर सख्त संदेश देने वाले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब सरकारी अस्पतालों की कार्यशैली में व्यापक बदलाव की तैयारी में हैं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति से लेकर उनके कामकाज तक की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी तथा उनके कार्यों पर नियमित नजर रखी जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे, ताकि अस्पतालों में लापरवाही और अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और मरीज-केंद्रित बनाना है।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को सरकारी अस्पतालों में अनुशासन और सेवा गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

सुपौल : सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में तीन युवकों पर केस दर्ज

मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना

मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!