Headlines

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन, (बिहार )।

सीवन जिला के दारौंदा प्रखंड के बगौरा गाँव के निवासी मुकेश दूबे के सुपुत्र अगस्त दूबे का चयन होने के बाद उनका नामांकन सिवान स्थित नवोदय विद्यालय में सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
बुधवार को अगस्त ने नवोदय विद्यालय में अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत की। विद्यालय में उनका पहला दिन उत्साह और नए सपनों के साथ बीता। इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों तथा गांव में खुशी का माहौल है।
अगस्त दूबे ने अपनी सफलता के लिए नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी बगौरा में प्रियेश मिश्रा द्वारा संचालित PM Classes में की थी। संस्थान में मिले शैक्षणिक मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी का उन्हें लाभ मिला, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ।
अगस्त के पिता मुकेश दूबे ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अगस्त की शिक्षा-दीक्षा में अब तक योगदान देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और बेटे की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है।
गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने भी अगस्त दूबे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि वह नवोदय विद्यालय में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
अगस्त दूबे की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से बगौरा गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!