Headlines

नेपाल भागने की फिराक में था 18 कांडों का आरोपी

नेपाल भागने की फिराक में था 18 कांडों का आरोपी

बिहार STF और वैशाली पुलिस ने बाइक के साथ दबोचा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं वैशाली जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजापाकड़ थाना क्षेत्र से तीन कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस और लूट की बाइक बरामद हुई है।

गिरफ्तार बदमाश सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन पिता सुनील राय, ग्राम गोविंदपुर झाकराहा थाना राजापाकर,विकास कुमार पिता आनंद कुमार, ग्राम मंसूरपुर थाना बिदुपुर और गोलू कुमार पिता दया राय, ग्राम अलीपुर भदवाश थाना महुआ बताया गया।

आर्म्स एक्ट के 18 कांड दर्ज

राजापाकड़ थाना द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक कट्टा, एक कारतूस, लूट की एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। उक्त जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय विशेष कार्य बल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।बताया गया कि गिरफ्तार किया गया सोनू कुमार के विरुद्ध वैशाली जिले के कई थाना में लूट डकैती एवं आर्म्स एक्ट के 18 कांड जबकि गोलू के विरुद्ध लूट, डकैती आर्म्स एक्ट के पांच कांड दर्ज है।

हाजीपुर कोर्ट से फरार होकर रक्सौल में छिपा था सोनू

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बीते 18 मई को दर्जनों संगीन कांडों का अभियुक्त सोनू कुमार हाजीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होकर रक्सौल में छिपा है। वह साथियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर तीनों को दबोचा गया।बीते 26 जून को राजापाकड़ थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर एक बाइक, मोबाइल और रुपया लूट लिया गया था। इस संबंध में कांड संख्या 299/26 दर्ज है, जिसमें ये अभियुक्त शामिल थे।

सोनू पर 18, गोलू पर 5 कांड दर्ज

गिरफ्तार सोनू कुमार के विरुद्ध वैशाली जिले के कई थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 18 कांड दर्ज हैं। वहीं गोलू कुमार पर लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 5 कांड दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें

मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!