मां बेटा को मारपीट कर किया घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के एक व्यक्ति की पत्नी एवं पुत्र को गंगवा गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने सोने की चैन और मंगलसूत्र छीन लिए और फरार हो गए।
पीड़ित व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गत सोमवार को सलेमपुर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद की पत्नी कृष्णावती देवी एवं पुत्र मुन्ना कुमार पर गंगवा गांव की सुनीता देवी, मीना देवी और नीतीश कुमार ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कृष्णावती देवी के गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र छीनकर आरोपी फरार हो गए।
सत्येंद्र प्रसाद के आवेदन पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है l
यह भी पढ़ें
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक
नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा
परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
