गयाजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या:पैसे के विवाद में मारा
घर से महज 50 मीटर की दूरी पर वारदात; मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
गयाजी में चाकू गोदकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रुपए लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गौतम कुमार(23) के तौर पर हुई है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है।पुलिस के अनुसार, गौतम सूद-ब्याज पर पैसा लगाता था। उसका पास के ही गांव मड़ई निवासी अभिषेक से रुपए को लेकर कुछ विवाद था। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।विवाद के दौरान आरोपी अभिषेक ने गुस्से में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गौतम के पेट और पीठ पर चाकू के कई वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गौतम के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया।लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर कुछ और भी युवक मौजूद थे। बावजूद इसके अभिषेक ने दुस्साहस दिखाते हुए चाकू से हमला बोल दिया और आसानी से फरार भी हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक कुमार, डीएसपी धर्मेंद्र भारती और मेडिकल थाना इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही घेराबंदी करके मुख्य आरोपी अभिषेक को धर दबोचा,इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें
सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
पोखरा में स्नान करने के दौरान युवक का डूबने से हो गई मौत
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
