Headlines

रघुनाथपुर : रत्न ब्रह्म बाबा स्थान को जाने वाले बांध सड़क के मरम्मत की उठने लगी मांग,बलवंत सिंह ने दिया आवेदन

रघुनाथपुर : रत्न ब्रह्म बाबा स्थान को जाने वाले बांध सड़क के मरम्मत की उठने लगी मांग,बलवंत सिंह ने दिया आवेदन

जिम्मेदार मुखिया से लेकर सांसद तक नहीं ले रहे है रुचि

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर का बहुचर्चित ब्रह्म स्थान गभिरार गांव के बांध पर स्थित रत्न ब्रह्म स्थान है,यहां सावन मास में सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है.लेकिन इस स्थान पर जाने वाली बांधिय सड़क गंदगियों से भरा और काफी खराब हालत में है, पंचायत स्तर के जिम्मेवार केवल लुट खसोट योजना मनरेगा के अंतर्गत होंने वाले विकास की गंगा बहाने में लगे है।

इस बांधिय सड़क को मरम्मत कराने के लिए गभिरार गांव निवासी युवा नेता बलवंत सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के सिवान स्थित कार्यालय मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और इस ब्रह्म स्थान पर जुटने वाली भीड़ से अवगत कराया।


मालूम हो कि रत्न ब्रह्म स्थान पर जाने वाला तटबंधीय सड़क गांव का मुख्य मार्ग है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और गंदगियों भरा पड़ा है.30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास में हजारों श्रद्धालु इस रास्ते से बाबा के दरबार में आएंगे।
ग्रामीण कहते है कि मुखिया से लेकर सांसद तक इस सड़क की सुध लेने में रुचि नहीं दिखा रहे है।

यह भी पढ़ें

सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि

पोखरा में स्नान करने के दौरान  युवक का डूबने से  हो गई मौत 

 अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

Leave a Reply

error: Content is protected !!