Headlines

यूपी की खबरें :  गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ

यूपी की खबरें :  गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधे लगाए और सेल्फी भी ली। इसके बाद गीडा सेक्टर-28 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण महाभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ है। विगत नौ वर्षों में प्रदेश में भौतिक विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही वनाच्छादन का भी विस्तार हुआ है। गोरखनाथ मंदिर लौटते समय सीएम ने आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे भी मौलश्री का पौधा रोपित किया।

जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर का वृहद विस्तार हुआ है। एक्सप्रेसवे, हाईवे के साथ बड़े पैमाने पर सड़कों का जाल बिछा है। नए-नए उद्योग लगे हैं। शहरीकरण का दायरा बढ़ा है और नई-नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं। भौतिक विकास में तेज योगदान देने वाले इस राज्य ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित प्रयासों से वनाच्छादन के विस्तार में भी सफलता प्राप्त की है। एक पेड़ सैकड़ों टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करता है। 9 वर्षों में यूपी का वनाच्छादन बढ़ने से 6 करोड़ 37 लाख 74 हजार 130 टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण तथा 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार 130 टन ऑक्सीजन का उत्सर्जन हुआ।

‘माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्या:’
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण महाभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ बताया और इसमें हर व्यक्ति की तरफ से योगदान दिए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि धरती माता हम सबको अच्छा वातावरण देती हैं। आगे बढ़ने का अवसर, पेट भरने को अन्न, अच्छे-अच्छे फल, पीने के लिए जल देने के साथ घर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं। धरती माता के बारे में हमारे ऋषियों ने संकल्प भाव से कहा है- ‘माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्या:’, अर्थात यह धरती हमारी माता हैं और हम सब इसके पुत्र हैं। एक पुत्र के रूप में धरती माता के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आह्वान किया है। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुंदर बनाने का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

धरती माता की आरोग्यता का भी रखें ध्यान
सीएम योगी ने पौधरोपण की थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ को बहुत सुंदर बताते हुए कहा कि मां हर व्यक्ति, हर जीव के लिए दुनिया का सबसे सुंदर उपहार है। हम खुद के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, लेकिन सबकुछ देने वाली धरती माता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते। खुद की आरोग्यता के लिए हम सभी को धरती माता की आरोग्यता का भी ध्यान रखना होगा। अनंतकाल तक जीवसृष्टि बनी रहे, इसके लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष 5 करोड़ पौधे लगाए गए। गत वर्ष 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। 9 वर्ष में अब तक प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

मौसम चक्र में परिवर्तन से कृषि उत्पादन पर असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण पर मंडरा रहे संकट का प्रभाव मौसम चक्र पर भी पड़ा है। बारिश करीब एक महीना विलंब से शुरू हुई है। जो बीज 15 जून तक लग जाना चाहिए था, उसे 15 जुलाई को लगाएंगे तो उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक अंतर पड़ेगा। पर्यावरण असंतुलन से कभी प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो कभी सर्दी। लगातार ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी दी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में समुद्र के किनारे बहुत सारे शहर डूबने की स्थिति में होंगे तो कहीं भीषण जल संकट होगा।

मानवता को चुकानी पड़ रही प्रकृति से खिलवाड़ की कीमत
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बहुत सारे शहर ऐसे हैं, जहां गैस चैंबर जैसी स्थिति बन जाती है। वहां अलर्ट जारी करना पड़ता है कि बुजुर्ग, बीमार और बच्चे घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तो मास्क लगाकर निकलें। आखिर यह स्थिति पैदा ही क्यों हुई? क्योंकि प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया गया। अंधाधुंध पेड़ काटे गए, जल दोहन किया गया लेकिन जल संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। तालाबों पर अवैध कब्जे हो गए। अपने स्वार्थ के लिए लोगों ने प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया है, आज उसकी कीमत विश्व मानवता को चुकानी पड़ रही है।

पर्यावरण अनुकूल एलईडी लाइट से बचे 100 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जब डबल इंजन की भाजपा सरकार बनी तब हैलोजन लाइटों को हटाकर उसकी जगह पर्यावरण अनुकूल एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का अभियान शुरू किया गया। प्रदेश में 16 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गईं, इससे प्रदेश सरकार को 100 करोड रुपये की बचत हुई। साथ ही हैलोजन में जलकर मरने वाले कीड़े-मकोड़ों की भयंकर बदबू से भी मुक्ति मिली। सरकार नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। पीएम सूर्य घर बिजली योजना से लोगों के बिजली बिल आधे हो रहे हैं। ग्रीन एनर्जी का नया स्रोत लोगों को उपलब्ध कराया गया है।

उज्जवला योजना ने दी धुएं से मुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के विजन से उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन बांटे गए, जो कांग्रेस सरकार में ब्लैक में मिलते थे। 10 करोड़ परिवारों में माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली। अकेले उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ परिवारों को यह लाभ मिला है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया से इसके बारे में आह्वान किया है। अयोध्या प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनी है। वहां समस्त स्ट्रीट लाइट में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है।

पौधा लगाकर देखभाल भी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें न सिर्फ पौधे लगाने हैं, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करनी है। जिन किसानों ने अपने खेत में पेड़ लगाए हैं, उन्हें कार्बन क्रेडिट फाइनेंस स्कीम के अंतर्गत पैसा भी प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों व परिजनों की स्मृति में और परिवार के सदस्यों के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं।

’हरित गाथा’ लघु फिल्म और ‘वानिकी कैलेंडर’ का विमोचन
पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अवसर पर आयोजित जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश के नौ वर्ष की हरित गाथा’ लघु फिल्म और ‘वानिकी कैलेंडर’ का विमोचन किया। लघु फिल्म में यूपी में पिछले नौ सालों में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों और हासिल उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जबकि वानिकी कैलेंडर में वर्ष 2026-27 के लिए वन विभाग की कार्ययोजना का उल्लेख है।

सीएम ने किया पौध वितरण, किसानों को सौंपे प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभार्थी गीता देवी, मधुरा, इशरावती, शीला, कालिंदी को घर के सामने रोपने के लिए सहजन के पौधे भेंट किए। उन्होंने कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना के अंतर्गत 700 से अधिक पौधरोपण करने वाले नरपति (कैम्पियरगंज गोरखपुर), 650 से अधिक पौधरोपण करने वाले अशफाक खान (देसही देवरिया), 800 पौधरोपण करने वाली रंजना देवी (हाटा कुशीनगर) और 850 पौधे लगाने के लिए अरविंद कुमार (पडरौना कुशीनगर) को कार्बन क्रेडिट के लिए मिलने वाली राशि का प्रमाण-पत्र सौंपा।

सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी में बढ़ी हरियाली: वनमंत्री
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी में हरियाली बढ़ी है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार देश में ग्रीनरी वृद्धि के मामले में उत्तर प्रदेश प्रगति करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आज का पौधरोपण पूर्ण होते ही यूपी में पिछले 10 सालों में पौधरोपण की कुल संख्या 275 करोड़ हो जाएगी। इस बार के पौधरोपण महाभियान में 30 प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित वानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

पीएम मोदी-सीएम योगी पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद संवेदनशील: रविकिशन
इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। वे सदैव लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसी विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यूपी का इतना विराट विकास हुआ है, जितना कोई सोच भी नहीं सकता।

नौ वर्ष में हुआ सौ वर्ष से अधिक का विकास: प्रदीप शुक्ल
सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहजनवा विधानसभा का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने नौ वर्षों में जितना विकास किया, वह सौ वर्षों में भी नहीं हो पाता। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद, राज्यसभा सदस्य संगीता यादव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्रपाल सिंह, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पौधरोपण महायज्ञ के लिए गोरखपुर के नोडल अधिकारी सुहास एलवाई, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 3➡️➡️➡️

➡️लखनऊ, कुकरैल वन विभाग में वृक्षारोपण महायज्ञ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पेड़ लगाया, कार्यक्रम में बच्चों को पौधे वितरित किए गए, आज पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मान

➡️लखनऊ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया वृक्षारोपण, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण, पूरे प्रदेश में एक साथ हो रहा है वृक्षारोपण, आज पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

➡️बिजनौर, सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन, युवक का अवैध पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, किरतपुर का रहने वाला है आरोपी युवक मुसेब, थाना किरतपुर के मोहल्ले वलीपुर का मामला

➡️कन्नौज, पुल की रेलिंग तोड़ता नदी में गिरा ट्रक, चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल, हादसे में एक व्यक्ति लापता,तलाश जारी, पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, सदर कोतवाली के गंगा पुल पर हादसा

➡️प्रयागराज, यूपी शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, भर्तियों में प्रतीक्षा सूची व्यवस्था समाप्त, शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्तियों में व्यवस्था समाप्त, एडेड माध्यमिक, महाविद्यालय में जारी होती थी सूची, भर्तियों में जारी की जाती थी 25% तक प्रतीक्षा सूची, नई भर्तियां पहली बार UP शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा, एडेड माध्यमिक विद्यालयों, एडेड महाविद्यालयों में भर्तियां, प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रतीक्षा सूची व्यवस्था समाप्त

➡️वाराणसी, सहकारी समितियों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर पुलिस स्टेशन पहुंचे सपा नेता, खाद न मिलने के आरोपों के साथ अनोखा प्रदर्शन, पुलिस को सहकारी समिति के खिलाफ दी तहरीर, धोती कुर्ता, जनेऊ में पहुंचे सपा नेता हरीश मिश्रा, अनोखा प्रदर्शन करते हुए पहुंचे सिगरा पुलिस थाना

➡️गोरखपुर, VIP प्रमुख मुकेश सहनी को नहीं मिली अनुमति, मुकेश सहनी को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली, कार्यक्रम को गोरखपुर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, कानून-व्यवस्था का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द किया, कई जिलों से आए कार्यकर्ता निराश होकर वापस लौटे

➡️बाराबंकी, झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत, ढाई वर्षीय मासूम अयांश ने तोड़ा दम, झोलाछाप डॉक्टर अनुज गुप्ता पर आरोप, सर्दी बुखार होने पर परिजन ले गए थे, क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई मौत, दरियाबाद थाना के नियामतपुर का मामला

➡️मुरादाबाद, रामगंगा में कूदे प्रेमी युगल का सुराग नहीं, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, तलाश जारी, जलस्तर बढ़ने से सर्च ऑपरेशन में कठिनाई, प्रेमी से बात करने पर किशोरी को डांटा था, परिजनों की डांट के बाद प्रेमी संग कूद गई, कटघर क्षेत्र के कल्याणपुर में पुल की घटना

➡️मसूरी, होमस्टे में महिला की मौत का मामला, मामले में पुलिस ने पति को किया अरेस्ट, दिल्ली से सोमयाजुला चरण को दबोचा, कोर्ट से NBW मिलने के बाद गिरफ्तारी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, टिपरीधार के होमस्टे में हुई थी संदिग्ध मौत

➡️आगरा, शराब ठेके पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सैकड़ों महिलाओं ने किया जोरदार हंगामा, हंगामा बढ़ता देख मौके से भागा संचालक, ठेका अवैध रूप से संचालित- प्रदर्शनकारी, शराब के ठेके को हटाने की मांग की, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का पूरा मामला

➡️बस्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष का वीडियो वायरल, प्रबल मालानी का गुंडागर्दी करते वायरल, पत्रकार की मोटरसाइकिल रोकी,जड़े थप्पड़, घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, गौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

➡️बस्ती, RPF और GRP की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, 3 गत्तों से 264 बोतल व्हिस्की जब्त, बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, लेडीज सूट में छिपाकर ले जा रहे थे, आरोपी शिवदास और राजू गिरफ्तार

➡️कर्नाटक, परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने निरीक्षण किया, सार्वजनिक परिवहन का नायक स्टाइल में निरीक्षण, बस कंडक्टर ने खुले पैसे न होने पर बस से उतारा, छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ- बस कंडक्टर, कंडक्टर ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को बस से उतारा, ऑटो ड्राइवर ने मीटर से अधिक किराया मांगा, कार्रवाई

➡️बदायूं, क्रिकेट का मामूली झगड़ा बना खूनी रंजिश, मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, 1 साल पहले बच्चों के बीच हुआ था विवाद, दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों,फावड़ों से हमला किया, खूनी संघर्ष में कुंवरपाल यादव गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मारपीट में 5 लोग गंभीर घायल,इलाज जारी, पूरे गांव में तनाव, पुलिस बल की तैनाती, इस्लामनगर थाना के जगदीशपुर की घटना

➡️कानपुर, कानपुर में आफत की बारिश, राजधानी,गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन लेट, बारिश के कारण कानपुर सेंट्रल से ट्रेनें लेट, गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चलीं, यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा, बारिश के चलते गोरखपुर की 2 ट्रेनें रद्द भी हुईं

➡️चंदौली, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, कार, डीसीएम से 90 किलो गांजा बरामद, गांजे की कीमत 22.50 लाख आंकी गई, चार शातिर तस्कर किए गए गिरफ्तार, दिल्ली ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, वाहन जब्त,NDPS एक्ट में केस दर्ज, अलीनगर थाना पुलिस को मिली सफलता

➡️लखीमपुर, व्यक्ति का पुलिस, राजस्व विभाग पर आरोप, पानी टंकी पर चढ़ा, सुसाइड की दी धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस समझाने में जुटी, नीमगांव थाना क्षेत्र के देवरी का मामला

➡️हमीरपुर, सुमेरपुर थाना इलाके में हादसा,2 की मौत, अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा कोयू मारी टक्कर, हादसे में जीजा, साले की हुई दर्दनाक मौत, ई-रिक्शा चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, ई-रिक्शा में बाइक लादकर जा रहे थे दोनों, घायल ई रिक्शा चालक अस्पताल में भर्ती, कुंडौरा के पास नेशनल हाईवे 34 पर हादसा

➡️हमीरपुर, गांजा तस्करों पर पुलिस का एक्शन, गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 8.20 किलो अवैध गांजा बरामद, सद्दाम और विमल कुमार गिरफ्तार, दोनों पर NDPS एक्ट में केस दर्ज, मौदहा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡️बदायूं, किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, किसान की मौके पर दर्दनाक मौत, खेत पर मक्का की रखवाली कर रहे थे, अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचला,मौत, थाना वजीरगंज क्षेत्र की दर्दनाक घटना

➡️अमरोहा, अनियंत्रित कार हाईवे की रेलिंग में घुसी, कार सवार युवक की मौके पर हुई मौत, युवक के सीने में आर पार हुई रेलिंग, तीन छोटे बच्चों समेत 5 लोग घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, गोंडा जिले से दिल्ली जा रहा था परिवार, गजरौला कोतवाली इलाके की घटना

➡️झांसी, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पौधारोपण, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण, डिप्टी सीएम महिलाओं से संवाद भी करेंगे, योजना के चेक भी वितरित करेंगे डिप्टी सीएम

➡️ग्रेटर नोएडा, साइबर ठगी के मामले में पुलिस का एक्शन, पुलिस ने विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, 67 एटीएम/डेबिट कार्ड, 8 स्मार्टफोन बरामद, 5 लाख रुपये कैश और एक कार भी बरामद, नाइजीरिया निवासी ओयोटोला ओरेमाडे अरेस्ट, आरोपी स्टूडेंट वीजा पर आया था भारत, बीएनएस और आईटी एक्ट में केस दर्ज, सूरजपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡️देहरादून, देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की, रिवर्स पलायन मामले का भी किया जिक्र, ‘विकास हो रहे इसी से लोग वापस आयेंगे’, ‘पहले पहाड़ों में सुविधा नहीं थी लेकिन अब हैं’, इसीलिए अब रिवर्स पलायन हो रहा- रिजिजू

➡️ऋषिकेश, पेड़ों की सुरक्षा को लेकर पहरा, देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर पहरा, भानियावाला-रानीपोखरी के बीच सड़क चौड़ीकरण, प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटे जाने की आशंका, स्थानीय निवासी,पर्यावरण कार्यकर्ता मौके पर डटे, पेड़ों की सुरक्षा के लिए दिन-रात निगरानी, सड़क चौड़ीकरण को लेकर विरोध जारी

➡️देहरादून, 2027 चुनाव को लेकर UKD की तैयारी तेज, UKD यूसी यूवी यूसी यूवी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया, संगठन का हर स्तर पूरी तरह सक्रिय- सुरेंद्र, ‘कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे’, जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है- सुरेंद्र

➡️दिल्ली, दिल्ली में व्यक्ति की निर्मम हत्या, अशोक विहार में चाकू मारकर हत्या, 5 नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा, हत्या के आरोप में लड़कों को पकड़ा गया, कीचड़ उछलने को लेकर विवाद में हत्या।

यह भी पढ़ें

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

पुलिस रिमांड पर ले हत्या के आरोपित से की पूछताछ

 मशरक की खबरें :नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम की संयुक्त कार्रवाई में   टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी कौसर साई  को किया गिरफ्तार

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!