Headlines

  सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार  

सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश के आलोक में सिधवलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है l
सिधवलिया थाना कांड संख्या 84/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सिधवलिया थानाक्षेत्र के परसौनी गांव के वीरेंद्र महतो के पुत्र अग्रिम कुमार उर्फ राजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l
आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था l पीड़िता के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी l पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है l बताते चलें कि तीन माह पूर्व थाने के सुपौली गांव की पूजा कुमारी महम्मदपुर स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर राजू कुमार से शादी करने की जिद कर रही है l तदोपरांत अथक प्रयास के बाद पुलिस ने उसे समझाबूझाकर टावर से उतारा था l तदोपरांत पुलिस ने पूजा के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी कर उक्त युवक को खोज रही थी l अंततः पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l

 

 

भारत सुगर मिल पर पेड़ कटवाने और अवैध भवन निर्माण करने का आरोप

डीसीएलआर ने जांच कर प्रतिवेदन देने का दिया निर्देश l

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र में मगध सुगर एंड एनर्जी लि. यानी भारत सुगर मिल, सिधवलिया द्वारा गैरमजरूआ जमीन पर अवैध भवन निर्माण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण के लिए जमीन पर लगे पकड़ी और नीम के पेड़ कटवा दिए गए।
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज से की है। उन्होंने भवन निर्माण पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने अंचल पदाधिकारी सिधवलिया और थानाध्यक्ष सिधवलिया को निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा जांच कर वांछित प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है।

गजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि भारत सुगर मिल खाता संख्या 944 और खेसरा संख्या 2891 वाली गैरमजरूआ जमीन पर निर्माण करवा रहा है। इस जमीन का रकबा 1 एकड़ 2 डिसमिल है। मिल प्रबंधन ने पुराने पकड़ी और नीम के पेड़ कटवाकर नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया है, जो अवैध है।
इस संबंध में अंचल पदाधिकारी सिधवलिया अभिषेक कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन से जमीन संबंधी कागजात की मांग की गई है। अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। जांच प्रतिवेदन जल्द ही जिला कार्यालय गोपालगंज को सौंप दिया जाएगा l

 

यह भी पढ़े

सिंधु जल समझौते पर भारत के सख्त रुख के बाद क्या होगा?

राजा भोज की भोजशाला के 188 स्तंभों में छिपा है इतिहास

सुप्रीम कोर्ट और धार भोजशाला की वाग्देवी मंदिर पर आदेश

“लव गुरु” प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी और उनकी छात्रा जूली की कथा

Leave a Reply

error: Content is protected !!