मशरक के गंडामन में डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन , महाराजगंज सांसद रहें मौजूद
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के गंडामण गांव में डिग्री कॉलेज में पठन पाठन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभारंभ किया। मौके पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,डीआरडीए निदेशक सुनीता कुमारी,बीडीओ पंकज कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह,प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, डुमरसन मुखिया बच्चालाल साह, दूरगौली
मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, सरपंच संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह,शिक्षक रहमानी अली,शिक्षक अभय सिंह,किसान सलाहकार अनिल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि डिग्री कॉलेज में आज से पठन पाठन का शुभारंभ होने से प्रखंड क्षेत्र में ही गुणवतापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होंगी। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन कम होगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विधार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में आगत अतिथियों का बीडीओ पंकज कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें
मलाहीं देवी मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
रघुनाथपुर : सीओ का पदभार ग्रहण किए मुकेश कुमार
305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को
मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार
कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज
सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
