Headlines

मशरक में आतंक का पर्याय बना पागल बंदर पकड़ा गया

मशरक में आतंक का पर्याय बना पागल बंदर पकड़ा गया

एक दर्जन लोगों को कर चुका था घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड की अरना पंचायत स्थित बड़वाघाट बाजार में पिछले कई दिनों से लोगों के लिए आतंक का कारण बने पागल बंदर को आखिरकार जाल की मदद से पकड़ लिया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौटती दिखी।

 

जानकारी के अनुसार, यह बंदर राहगीरों, घरों की छतों पर मौजूद लोगों तथा बाहर निकलने वाले ग्रामीणों पर अचानक हमला कर देता था। उसके हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके थे। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था और लोग घरों से निकलने में भी भय महसूस कर रहे थे।

 

समाजसेवी मुन्ना साह ने बताया कि बंदर के आतंक की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सिवान से बंदर पकड़ने में विशेषज्ञ निजी टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञ ने काफी मशक्कत के बाद जाल की सहायता से बंदर को सुरक्षित पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें

15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

जीरादेई से जनसुराज की जत्था प्रशांत के नामांकन में पटना 

सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट

गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!