Headlines

24 घंटे में 10 गिरफ्तारी, 37.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, 8.59 लाख का वसूला जुर्माना

24 घंटे में 10 गिरफ्तारी, 37.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, 8.59 लाख का वसूला जुर्माना

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

दरभंगा जिला पुलिस ने विगत 24 घंटे की उपलब्धियों की रिपोर्ट में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर की गई कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी 10 अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.

 

पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराबबंदी कानून के तहत 37.800 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. हालांकि इस अवधि में किसी प्रकार की विदेशी शराब, वाहन अथवा अन्य सामान की बरामदगी नहीं हुई.

 

वहीं विभिन्न मामलों में लंबित वारंटों के निष्पादन की दिशा में भी पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान नौ जमानतीय वारंट तथा 21 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा दो कुर्की वारंट भी निष्पादित किए गए. पुलिस प्रशासन ने सेवा संबंधी कार्यों में भी तेजी दिखाई. 24 घंटे के भीतर 29 चरित्र सत्यापन तथा 12 पासपोर्ट सत्यापन का निष्पादन किया गया. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए कुल 8 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में किसी भी देसी आग्नेयास्त्र अथवा कारतूस की बरामदगी नहीं हुई. जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें. पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

Leave a Reply

error: Content is protected !!