मुजफ्फरपुर में ‘पाकिस्तानी नंबर’ से ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से ठगे ₹1.78 लाख
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर। साइबर अपराधियों ने ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बिछाया कि एक युवक बदनामी के डर से 1.78 लाख रुपये गंवा बैठा। शातिरों ने पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर से काल कर युवक को अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग के बाद पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में आरोपितों के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अब पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फर्जी लोन के झांसे में फंसाया मामला शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक को पहले फर्जी लोन के झांसे में फंसाया गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी दी।
समाज में बदनामी के डर से युवक लगातार उनके दबाव में आता गया और किस्तों में कुल 1 लाख 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, ठगी गई राशि में 57,773 रुपये इंडसइंड बैंक के एक खाते में भेजे गए, जबकि शेष रकम बैंक आफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर की गई। अपराधियों ने पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर के साथ दो भारतीय मोबाइल नंबरों से भी काल और व्हाट्सएप मैसेज कर लगातार धमकियां दीं।
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों की धमकियां बंद नहीं हुईं। अब वे पीड़ित के परिवार को भी निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस केस की जांच सब-इंस्पेक्टर ललन कुमार कर रहे हैं, जो बैंक खातों और काल डिटेल्स की पड़ताल में जुटे हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर, खासकर विदेशी कोड वाले नंबर से आने वाली कॉल या वीडियो कॉल से सतर्क रहें। किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में घबराकर पैसे न भेजें और तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें
बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’
पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा
बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान
12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
