डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से संगठन को मिलेगी नई गति : राहुल तिवारी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने संगठन के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को हुसैनगंज पूर्वी मंडल के ग्राम खोदाईबारी एवं सिवान सदर पश्चिमी मंडल के ग्राम धनौती में पंचायत अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठकों में भाग लिया।
हुसैनगंज पूर्वी मंडल के खोदाईबारी में आयोजित बैठक में बड़रम, गोपालपुर, पूर्वी हरियास, पश्चिम हरियास एवं छपिया पंचायत के अध्यक्षों के साथ डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सिवान सदर पश्चिमी मंडल के धनौती में आयोजित बैठक में पंचायत अध्यक्षों के साथ डिजिटल अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने तथा संगठन की विचारधारा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि आज के समय में डिजिटल माध्यम संगठन की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर संगठन को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है, जिससे संगठन की गतिविधियां तेज हों और सरकार की उपलब्धियां आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।
उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है और मजबूत संगठन ही विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल प्रशिक्षण, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यम सिंह सोनू, मिथिलेश यादव, सौरभ कुशवाहा, उपेंद्र तिवारी, शिव कुमार सिंह, मुख्तार यादव, मनोज सिंह, रमेश वर्मा, दीपक पंडित, राजा श्रीवास्तव एवं जय प्रकाश यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
मेडिकल फील्ड में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की दिलचस्पी,क्यों?
बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?
वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’
पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा
बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
