Headlines

नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सुहानी प्रिया ने किया प्रखंड का नाम रौशन

नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सुहानी प्रिया ने किया प्रखंड का नाम रौशन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )


गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के जलालपुर गांव के शिक्षक दंपति की पुत्री सुहानी प्रिया ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सुहानी ने नीट में 576 अंक प्राप्त कर मेडिकल की सीट पर अपनी दावेदारी पक्की की है l

सुहानी प्रिया के पिता हरेंद्र राय जलालपुर विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता सुनीता कुमारी प्रखंड के काशी टेंगराही में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं l घर में शिक्षा का वातावरण मिलने के कारण सुहानी ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही माता-पिता के सहयोग से तैयारी की और सफलता का परचम लहराया l

सुहानी ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा गांव के समीप के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लड़ौली से उतीर्ण की थी l सफलता का श्रेय देते हुए सुहानी ने कहा कि मेरे माता-पिता ही मेरे आदर्श हैं, उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग दिया l

 

पुत्री की सफलता से माता-पिता सहित प्रखंड के बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है l शिक्षक हरेंद्र राय ने कहा कि सुहानी बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है l माता सुनीता कुमारी ने कहा कि बेटियों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए l
खुशी जाहिर करने वालों में मुखिया गुड्डू सिंह ,शिक्षक। रविन्द्र राय, नागेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं l

यह भी पढ़ें

ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़  अचानक बढ़ने से 2 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए

मेडिकल फील्ड में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की दिलचस्पी,क्यों?

बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!