Headlines

48 घंटे का अखंड अष्टयाम  के लिए निकला विशाल कलश यात्रा  

48 घंटे का अखंड अष्टयाम  के लिए निकला विशाल कलश यात्रा

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के अमनौर मंगल बाजार देवी स्थान के प्रांगण में आयोजित 48 घंटे का अखंड अष्टयाम हेतु जलभरी के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई. उक्त 48 घंटे का अखंड अष्टयाम के लिए निकाली गई इस विशाल कलश यात्रा उक्त स्थल से चल कर बड़ा पोखरा पहुंची. जहां आचार्य त्रिलोकी पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के साथ जलभरी किया गया. उक्त विशाल कलश यात्रा में जहां घोड़ा, झांकी, बैंड बाजा व डीजे साउंड के साथ – साथ भक्तिमय गानों से वहां माहौल भक्तिमय हो रहा था.

 

सैकड़ों की संख्या में लाल, पीले व भगवा रंग के अंगवस्त्र धारण किए महिलाएं व पुरूषों ने भगवान की जयकारों से वहां का वातावरण गूंजमान हो उठा. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो , प्राणियों में सदभावना हो व विश्व का कल्याण हो की नारा लगाते अपनी आस्था का परिचय दे रहे थे.

 

अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा से जलभरी कलश लेकर श्रद्धालु भक्त कॉलेज रोड, अमनौर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण व पुजा पाठ के साथ उक्त अखंड अष्टयाम शुरू की गई. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी, बबन सिंह, जन सुराज नेता कुलदीप महासेठ,अवधेश सिंह, देवकुमार

 

कुशवाहा,सुनील कुशवाहा.राजू गोस्वामी, रंजन गोस्वामी, राजू कुशवाहा, नंदकिशोर सिंह, पिंटू सिंह, सुभाष साह, भुटकुन साह, रामनरेश गोस्वामी, रंजीत साह, राजनरायन साह, राजेश साह, मुन्ना साह,अशोक गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे.

यह भी पढ़े

आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच

पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

Leave a Reply

error: Content is protected !!