Headlines

विवाह में आभुषण को लेकर हुई चाकूबाजी में महिला की मौत, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

विवाह में आभुषण को लेकर हुई चाकूबाजी में महिला की मौत, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र में विगत दिनांक 19.04.2026  को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओलीपुर में एक युवक दीपक कुमार सिंह द्वारा अपनी शादी के दौरान लड़की पक्ष को उपहार स्वरूप ज्वेलरी देने को लेकर अपने संबंधियों के साथ विवाद हो गया।

विवाद के क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा अपने ही संबंधियों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक महिला (बुआ) की मृत्यु हो गई तथा अन्य 05 लोग घायल हो गए हैं।

 

सूचना प्राप्त होते ही जीबी नगर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर मामले का निरीक्षण किया गया। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुँचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया गया। घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल की जांच एफ.एस.एल. टीम द्वारा भी कराई जा रही है।

 

इस संबंध में जी.बी नगर थाना द्वारा फर्द बयान प्राप्त कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सिवान पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी वाद-विवाद को लेकर आपस में हिंसक झड़प न करें, मामले के निपटारे हेतु अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 या डायल-112 पर संपर्क करें। कृपया सूचना दें, सहयोग करें… सिवान पुलिस, आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर…

 

यह भी पढ़े

जी.बी. नगर में सी.एस.पी. संचालक से लूटकांड का सफल उभेदन, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

गुठनी के झझौर में हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 04 अभियुक्त गिरफ्तार

भगवानपुरहाट  में अपराध की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार

सिधवलिया की खबरें :बस का चक्‍का फटन से पलटा,  पांच यात्री हुए घायल

जेपी सेनानी स्व. चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया नमन

जेपी सेनानी स्व. चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया नमन

हीटवेव का कहर बढ़ने से पहले तैयारी पूरी, सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का AC वार्ड तैयार

चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.

Leave a Reply

error: Content is protected !!