Headlines

किशनगंज में 6 लाख का ब्राउन शुगर जब्त

किशनगंज में 6 लाख का ब्राउन शुगर जब्त

पुलिस ने तस्कर के घर पर की छापेमारी

पुड़ियों में बंद 305 ग्राम मादक पदार्थ

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

किशनगंज जिले में पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान गलगलिया थाना क्षेत्र से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का 305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। पुलिस को गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने शनिवार को दरभंगिया टोला में एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के लोग फरार हो गए।

305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
छापेमारी के दौरान अगलू साहनी के बेटे श्रवण साहनी के घर से कई पुड़ियों में बंद मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी पहचान ब्राउन शुगर के रूप में हुई। जब्त किए गए ब्राउन शुगर का वजन 305 ग्राम मापा गया है।

गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। पुलिस ने फरार तस्कर को पकड़ने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

 डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय

रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन 

बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम

विद्या भारती विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार व प्रचार-प्रसार विभाग की अहम भूमिका : रामलाल सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!