“बच्चे देश का भविष्य हैं और बाबा साहब उनके प्रेरणास्रोत”
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा नगर पंचायत उसरी बुजुर्ग (हसनपुरा) में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रामनवमी सेवा समिति द्वारा एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य धनंजय जायसवाल ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच बाबा साहब के जीवन संघर्ष और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा साहब ने पढ़ाई के दम पर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया।
धनंजय जायसवाल ने बच्चों को बाबा साहब का मूल मंत्र दिया: “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा!”
कार्यक्रम में आचार्य राजू मिश्रा, कृष्णा प्रसाद, संतोष सोनी, जितेंद्र साह, कन्हैया मिश्रा, रितेश जायसवाल, अजय साह और राजन शर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
आइए हम सब मिलकर अपने बच्चों को शिक्षित और जागरूक बनाएँ।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की जयंती
मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण
बिहार में सम्राट चौधरी कैसे मोदी-शाह के भरोसेमंद नेता बने?
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम
