Headlines

सिधवलिया की खबरें : धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की जयंती

 

सिधवलिया की खबरें : धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की जयंती

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

भारत के संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर की जयंती मनाई गई l समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कदमों पर चलने का शपथ लिया l सिधवलिया के विभिन्न क्षेत्रों मे बाबा साहब अम्बेदकर की जन्म दिन के शुभ अवसर पर झाँकियाँ निकलकर क्षेत्रों मे भ्रमण किया गया l मौक़े पर, रामबाबू चौहान,नीरज पाण्डेय,मंटू राम, संतोष राम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे

 

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने के दंगसी गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक व्यक्ति घायल हो गया l घायल भरत मांझी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l

 

 

50 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी  गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने के सरेया पहाड़ गाँव के ढाला पर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा शराब लदी एक बाइक को जप्त कर थाने लाई l 112 के जमादार सुबोध कुमार ने बताया कि सरेया पहाड़ ढाला पर 50 लीटर देशी शराब महम्मदपुर थाने के डुमरिया गाँव के पप्पू कुमार सहनी अपनी बाइक पर लाद कर अपने घर जा रहा था कि 112 की टीम ने खदेड़ कर शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाइक को जप्त कर थाने लाई l पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पप्पू कुमार सहनी को न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार में सम्राट चौधरी कैसे मोदी-शाह के भरोसेमंद नेता बने?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम

यूपी की प्रमुख खबरें :  प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!