सारण : ताजपुर पुल बंद होने से हजारों गैस उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी
ताजपुर,मांझी,रिवीलगंज और एकमा के गैस एजेंसी दर्जन भर गांवों में नहीं दे रहे होम डिलीवरी की सुविधा
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

भ्रष्ट अधिकारियों,भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट ठेकेदारों की भ्रष्टाचार का देन है सारण जिले के मांझी प्रखंड का ताजपुर पुल.इस पुल के बनने के कुछ वर्ष बाद ही बड़ी गाड़ियों (बस, ट्रक) की आवागमन के लिए बंद कर दिया गया.छोटी गाड़ियां आ जा रही थी लेकिन बीते कुछ दिनों से छोटी गाड़ियों के लिए भी पुल को बंद कर दिया गया है।
इस पुल के बंद हो जाने से आम जनता को ढेर सारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है.गैस की होम डिलीवरी इन दिनों हजारों जनता के सामने मुख्य परेशानियां बनकर खड़ी है।

पुल बंद होने का बहाना बनाकर ताजपुर,मांझी,रिवीलगंज और एकमा के गैस एजेंसी वाले होम डिलीवरी नहीं कर रहे है जबकि मोहम्मदपुर के रास्ते इन गांवों (जईछपरा, मटियार, उड़ियानपुर, खजुहटी,जैतिया सहित अन्य) में गैस उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी की जा सकती है।
गैस एजेंसी और प्रशासन द्वारा कोई ठोस निदान निकालने की आस में हजारों जनता इंतजार में है।
यह भी पढ़ें
सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित
पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा
