घटिया निर्माण के कारण निमार्णाधीन पुल का आधा खंड हुआ धरासाई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के सिधवलिया – बिशुनपुरा पथ पर स्थित घोघारी नदी पर गंगवा गांव मे निर्माण हो रहे पुल का आधा खंड हुआ धारासाई हो गया l इस घटना मे कोई हताहत नही हुआ है l बताते चलें कि करीब तीन करोड़ रुपये की कीमत से बना रहे यह पुल अचानक रविवार को ढह गया।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि घटिया निर्माण के कारण पुल ढहने की बात सामने आई है।
इस पुल को बनाने के लिए बापूधाम कंस्ट्रक्शन कंपनी मोतिहारी को टेंडर मिला था जो सात मार्च 2025 से शुरुआत होकर एक साल के अंदर पुल तैयार करके देना था इसी बीच आज एक मार्च 2026 को ही पुल अर्धनिर्माण अवस्था में ढह गया, जो मार्च माह मे पुल का निर्माण हो जाना था l पुल के ढह जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों का कहना है कि यह नुकसान आम आदमी का नुकसान है।
ज्ञात हो कि नाबार्ड योजना द्वारा निर्माण हो रहे इस पुल का एक खंड की ढलाई पुरी हो गई थीं तथा दूसरे खंड की ढलाई हेतु मिट्टी का भराव करने के बाद पीसीसी कर सेटरिंग किया गया था, और लगभग दो तिहाई ढलाई का कार्य हो चुका था, रविवार के दोपहर शेष भाग की ढलाई ज्यों ही शुरु हुई कि ढलाई की किया गया भाग का भार बर्दाश्त नही कर पाया और धाराशाई हो गया l
इसका मुख्य कारण यह था कि भरी गई मिट्टी के दोनो तरफ पानी लगा हुआ था और मिट्टी गीली होकर धस गई और पीसीसी पुल का वजन सहन नही कर सका l इस बावत कंस्ट्रवशन के संवेदक और अभियंता से सम्पर्क बनाने का प्रयास करने के बाद भी सम्पर्क स्थापित नही हुआ l
यह भी पढ़े
राजद का होली मिलन समारोह में जुटे कार्यकर्ता, खूब खेले होली
बटोहिया गीत पर मंत्रमुग्ध हुए तो भोजपुरी और विनम्रता से महामहिम ने जीता दिल
मौसम विभाग ने मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है
श्रीराम कथा से पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं
पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात
घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड
जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
