Headlines

डीएम ने खरीफ  महाभियान  का जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का  किया शुभारंभ

डीएम ने खरीफ  महाभियान  का जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का  किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
आज दिनांक 08 जून 2026 दिन सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सिवान के सौजन्य से अम्बेडकर भवन, संवाद कक्ष सिवान में जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री विवेक रंजन मैत्रेय (IAS) जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में किया गया।*
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सिवान, जिला कृषि पदाधिकारी श्री आलोक कुमार (सिवान), उप निदेशक कृषि अभियंत्रण,कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट के कार्यक्रम समन्वयक डा. जितेंद्र प्रसाद एवं प्रगतिशील महिला कृषकों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा सिवान श्री आलोक कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले कर्मियों पदाधिकारियों तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रसार कर्मी किसानों के बीच की मजबूत कड़ी हैं जिनके माध्यम से कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे नवाचारों को फार्म तक पहुंचाया जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि विभाग द्वारा लगभग 25 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा इसके अतिरिक्त संबद्ध विभागों यथा पशुपालन, मत्स्य, बैंक, गव्य विकास आदि द्वारा भी लगभग 100 कृषक हितकारी योजनायें चलाई जा रही है जिसका लाभ किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में लगातार वृद्धि जारी रह सके।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारी को किसानों की आय में वृद्धि हेतु चलाए जा रहे नवाचारों को किसानों तक हर हाल में पहुंचाने का निदेश दिया गया तथा किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि कृषि हमारे जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ा सकते हैं तथा अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।अंत में उन्होंने कहा कि मैं सभी किसानों तथा प्रसार कर्मियों से कहना चाहता हूँ कि इस कार्यशाला में दी जाने वाली जानकारियों का लाभ उठाएँ और कृषि विभाग के विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
वहीं केवीके के वरीय वैज्ञानिक ने तकनीकी पहलू पर परिचर्चा करते हुए कहा कि
धान, मक्का, अरहर एवं अन्य खरीफ फसलों की बुआई समय पर करें तथा प्रमाणित एवं उन्नत किस्मों के बीजों का उपयोग करें। खेत की मिट्टी की जाँच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें तथा जल संरक्षण एवं सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा दें। कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए समेकित कीट प्रबंधन (IPM) अपनाएँ और आवश्यकता पड़ने पर ही अनुशंसित दवाओं का उपयोग करें।
वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह का नियमित रूप से पालन करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र, सीवान किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सीवान जिला कृषि प्रधान जिला है और यहाँ के किसान नई तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं। विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र एवं विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अनुरोध है कि वे विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ तथा समय पर कृषि कार्य संपन्न करें। उन्होंने खरीफ अंतर्गत ली जाने वाली सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक प्रसार कर्मियों को बताया तथा उद्यान एवं अन्य संभाग से संचालित योजनाओं से किसानों को आच्छादित करने का निर्देश दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया ।इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, atm बीटीएम सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

कपड़ा व्यवसाई साबिर हुसैन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए गहनों से भरा एक लावारिस बैग पुलिस को सौंप दिया

पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान

अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी

बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!