Headlines

महादेवा  थाना पुलिस ने पांच अभियुक्‍तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

महादेवा  थाना पुलिस ने पांच अभियुक्‍तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  महादेवा थाना पुलिस टीम द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से क्षेत्र में नियमित गश्ती की जा रही थी। गश्ती के क्रम में सिवान बाईपास रोड स्थित ग्राम बभनौली के समीप एक संदिग्ध वाहन पुलिस वाहन को देखकर अचानक वाहन घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में सवार कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान क्रमशः 1. अभिमन्यु कुमार, पिता-जय प्रकाश तिवारी, साकिन-मधवापुर, 2. विवेक महतो, पिता-बिन्दा लाल महतो, साकिन-मधवापुर, 3. नीरज कुमार, पिता-राधेश्याम महतो, साकिन-शंभूपुर, 4. अनूप कुमार, पिता-हरेकृष्णा महतो, साकिन शंभूपुर तथा 5. अरविन्द महतो, पिता-हरेकृष्णा महतो, साकिन-शंभूपुर, सभी थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान के रूप में हुई। तलाशी के क्रम में अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 03 कारतूस एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में महादेवा थाना द्वारा धारा-317 (5) बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज की गई है।

 

मामले में अग्रतर अनुसंधान एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. अभिमन्यु कुमार, पिता-जय प्रकाश तिवारी, साकिन-मधवापुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 2. विवेक महतो, पिता-बिन्दा लाल महतो, साकिन मधवापुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 3. नीरज कुमार, पिता-राधेश्याम महतो, साकिन-शंभूपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 4. अनूप कुमार, पिता-हरेकृष्णा महतो, साकिन शंभूपुर,

 

थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 5. अरविन्द महतो, पिता-हरेकृष्णा महतो, साकिन-शंभूपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। (गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।) > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. देशी पिस्टल-01 2. कारतूस-03 3. मोबाइल-03 > टीम में शामिल सदस्य :- पु.अ.नि विनीत विनायक, थानाध्यक्ष, महादेवा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी।

यह भी पढ़े

लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का  नाम किया रौशन

वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!