Headlines

सरकार आपके द्वार पहुंच रही है -जिला प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता  

सरकार आपके द्वार पहुंच रही है -जिला प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता
मंत्री और सुनीं जन शिकायतें और 50 समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन

लकड़ी पंचायत में  शिविर में पहुंचे  प्रभारी जिलामंत्री

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की लकड़ी पंचायत के लकड़ी बाजार स्थित मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लकड़ी के कैंपस में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस सहयोग शिविर में सीवान जिला के प्रभारी मंत्री सह पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी विवेकरंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, एडीएम प्रमोद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित होकर जनता की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उनके 50 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से आवेदकों में खुशी नजर आयी।

 

 

इस मौके पर स्थानीय मुखिया गुड्डी देवी ने डीएम विवेकरंजन मैत्रेय,एसपी पूरन कुमार झा और एडीएम प्रमोद राम को पौधायुक्त गमला देकर सम्मानित किया। साथ ही, मुखिया गुड्डी देवी ने पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और एनडीए के नेताओं ने भी मंत्री महोदय, पदाधिकारियों और जिलास्तरीय नेताओं को सम्मानित किया।इस दौरान ग्रामीण जनता ने पेंशन,मनरेगा जॉब कार्ड,लेबर कार्ड, राशन कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आय, आवास,भूमि विवाद मामले आदि समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया।

 

 

साथ ही, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।जिसमें लोगों का स्वास्थ्य जांच की गयी, परामर्श दिया और मरीजों को दवाएं दी गयीं।इस मौके पर पर्यटन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार आमजन की है.इसलिए हम आपकी शिकायतें सुनने और आपकी समस्याओं को जानने के लिए आपके घर और दरवाजे तक आये हैं,ताकि आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.आप बेहिचक और बेझिझक अपनी समस्याओं को रखें।कार्यक्रम का संचालन बीडीओ संदीप कुमार ने किया।

 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रहुल तिवारी, भाजपा नेत्री अनुराधा गुप्ता, मुखिया सह मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद, मुखिया रामबालक साह, बीजेपी नेता सुरेश राम, मुखिया प्रतिनिधि श्रीराम साह, जदयू नेता बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता आदि के साथ ही सीओ सरफराज अहमद, बीपीआरओ रचित अग्रवाल, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मुरारी प्रसाद सिंह,मनरेगा पीओ राजेश कुमार सिंह,राजस्व पदाधिकारी सौरभ कुमार,बीसीओ जुबैर अहमद सहित प्रखंडस्तरीय सभी अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े

लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का  नाम किया रौशन

वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!