लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का नाम किया रौशन
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के लहुड़ी कौड़िया गांव के रजनीश नारायण सिंह व राधा देवी का पुत्र सिद्धार्थ शेखर एनडीए पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। उसने यह सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।उसके पिता मलमलिया में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।
उसने जवाहर लाल विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) पुणे से पास आउट किया है। पास आउट होने पर एनडीए पुणे में आयोजित दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर विज्ञान में विज्ञान स्नातक का प्रमाण पत्र मिला है।
इसमें वह प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुआ है। इस मौके पर उसके माता -पिता भी शामिल हुए थे। उसके बड़े पिता नीरज नारायण सिन्हा ने बताया कि सिद्धार्थ बचपन से हीं काफी मेधावी रहा है। बचपन से हीं उसकी इच्छा सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की रही है।
एनडीए पास आउट होकर उसने सफलता की एक सीढ़ी पार कर ली है। उसकी इस सफलता पर उसके बड़े पिता राजनारायण राजन, नीरज नारायण सिन्हा, रणधीर कुमार, रंजीत राय, काशिद अंसारी, छोटेलाल राय आदि ने खुशी व्यक्त किया है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़े
वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम
सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां
रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा
घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्या
सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर
नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
