Headlines

संदिग्ध स्थिति में नव विवाहिता की मौत

संदिग्ध स्थिति में नव विवाहिता की मौत
पुलिस शव को कब्जा में ले भेजी पोस्मार्टम में
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोर पंचायत के मोरा गांव के लाल बाबू राय के बहु एवं सद्दाम की पत्नी शबाना खातून की मौत सोमवार को संदिग्ध स्थिति में हो गई।

नागरा थाना क्षेत्र अरवा कोठी गांव के पिंटू राय की पुत्री है मृत महिला । जिसकी शादी 4 फरवरी20 26 को मोर लालबाबू राय के दो नम्बर पुत्र सद्दाम के साथ हुआ था शबाना का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया । स्थानीय लोगोंबके सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्मार्टम में भेज दिया ।

 

मृत महिला के पिता पिंटू राय राय और माता असमा बेगम द्वारा ससुराल वालो पर दहेज के लिए शबाना के साथ हर रोज मारपीट किया जा रहा था। 15 दिन पहले भी मायके वाले शबाना के ससुराल बेटी को ले जाने के लिए आए थे।उस समय ससुराल वालों द्वारा बुलेट और चार लाख रुपए मांग किया गया और शबाना को विदा करने से मना कर दिया गया।

शबाना का पति सद्दाम फिलहाल दूसरे प्रदेश में ड्राइवर का काम करता है। घटना के बाद मृत महिला के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा ।पीएसआई पूजा कुमार दलबल के साथ स्थल पर कैंप कर रही है ।

यह भी पढ़े

नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल

कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्‍यायालय से  मिली बड़ी राहत

सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्‍यक्ति घायल

PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

 राम जानकी पथ पर बोलेरो  ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!