बारात में ऑर्केस्ट्रा विवाद पर चाकूबाजी, दूल्हे का चाचा गंभीर रूप से घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सकला गांव में बारात निकलने के दौरान ऑर्केस्ट्रा जबरन चालू एवं बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दबंगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी उमेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जो दूल्हे के चाचा हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
बता दें कि कबीरपुर से दूर किसी गाँव में जाने के लिए बारात निकली थी कि सिधवलिया थाने के सकला गांव में आर्केस्ट्रा दूर जाने के कारण दूल्हे के चाचा उमेश कुमार राय ने बंद करा दिया और बारात चलने को कहा l
तब तक सकला गांव के कुछ मनचले और दबंगों द्वारा बजाने के लिए दबाव दिया जाने लगा l अंत में झड़प शुरू हुई और चाकूबाजी शुरू हो गई जिसमें उमेश कुमार यादव बुरी तरह घायल हो गए l स्वजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया l ऐसे कुछ बाराती के लोग भी छिटफुट घायल हुए l सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल
कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्यायालय से मिली बड़ी राहत
सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्यक्ति घायल
PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल
बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन
राम जानकी पथ पर बोलेरो ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई
