Headlines

सिधवलिया की खबरें :  ट्रक से 2980 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद 

सिधवलिया की खबरें :  ट्रक से 2980 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला  के महम्मदपुर थाने की पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी l पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महमदपुर मंसूरिया पथ पर एक खड़े ट्रक से 2980 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया l बता दें कि ट्रक में ईंट में छुपाकर 345 कार्टून में 2980 लीटर अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था l

 

महमदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक में ईंट में छुपाकर शराब की तस्करी की जा रही है l सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने महम्मदपुर के बांसघाट मंसूरिया पथ पर घेराबंदी की l पुलिस की घेराबंदी देख गौरौली गांव के समीप तस्कर ट्रक को खड़ा कर फरार हो गए l

थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया l वहीं , अज्ञात ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है l

 

दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, दो  घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थानाक्षेत्र के महम्मदपुर पुरानी बाजार के समीप दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई,वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए l घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महमदपुर थानाक्षेत्र के गौरी गांव के मिथलेश कुमार सिंह एवं शिवराम कुमार एक बाइक पर सवार होकर महमदपुर चौक जा रहे थे कि पुरानी बाजार के समीप दूसरी तरफ से आ रहे माधोपुर कोठी गांव के मनोज महतो की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई l

टक्कर में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए l आनन फानन में ग्रामीणों ने तीनों को महमदपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया ,जहां से मिथीलेश कुमार सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l इलाज के लिए जाने के क्रम में मिथलेश कुमार सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई l मिथिलेश कुमार सिंह महमदपुर थानाक्षेत्र के गौरी गांव के बिंदा सिंह का पुत्र थे l महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l उधर मिथिलेश की मौत पर परिजनों में चीत्कार मच गया l

 

दो नामजद आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थानाक्षेत्र के बरहीमां गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया l गिरफ्तार आरोपी बरहीमा गांव के सगे भाई विनय कुमार एवं मुन्ना कुमार है l दोनों बरहीमां के हाकिम महतो के पुत्र हैं l

गुरुवार को ही इनके खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी l थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया l

 

यह भी पढ़े

कांग्रेस ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर घोषित किया है,कैसे?

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

NEET पेपर लीक को लेकर चीन मॉडल की इतनी चर्चा क्यों?

ट्रंप के डबलगेम ने कैसे बढ़ाई दिल्ली की टेंशन?

एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

error: Content is protected !!