Headlines

सिसवन की खबरें :  जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर नवनिर्वाचित पर्यवेक्षकों की हुई बैठक

सिसवन की खबरें :  जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर नवनिर्वाचित पर्यवेक्षकों की हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर नवनिर्वाचित पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार ने की। बीडीओ ने कार्य को समयबद्ध व त्रुटिरहित पूरा करने पर जोर दिया और पर्यवेक्षकों को उनके दायित्व व कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय कार्य है, इसमें हर व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। बीडीओ ने गणनाकर्मियों की नियमित निगरानी व समस्या होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। बैठक में प्रशिक्षण व कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई।

 

 

आपसी विवाद में मारपीट, अधेड़ घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन: चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत स्थित मठिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय निवासी मनोज भारती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। घायल का इलाज सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

सड़क दुर्घटना में किशोर जख्मी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव के समीप सिसवन-सिवान स्टेट हाईवे पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय निवासी संतोष शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल किशोर का इलाज सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

यह भी पढ़े

जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित

खगड़िया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद

 विश्व होम्योपैथिक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य-जागरूकता एवं ब्लड शुगर जाँच शिविर आयोजित

बलहा में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

75 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 7 गिरफ्तार

मुंगेर में ड्रोन से अवैध हथियार कारोबार पर प्रहार, जंगल-दियारा में छिपी फैक्ट्रियां उजागर

Leave a Reply

error: Content is protected !!