अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ी से 16.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया, धंधेबाज फरार
गोसी अमनौर में घर के पीछे छिपाकर रखी थी शराब, केस दर्ज
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अमनौर थाना पुलिस ने रविवार की देर संध्या को गोसी अमनौर गांव में छापेमारी कर झाड़ी से 16.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी के लिए पुलिस टीम निकली थी।
अमनौर बाजार पहुंचने पर गुप्त सूचना मिली कि गोसी अमनौर गांव में एक धंधेबाज ने अपने घर के पीछे झाड़ी में अंग्रेजी शराब छिपा रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गया।
घर के पीछे झाड़ी की तलाशी लेने पर दो पीले रंग के प्लास्टिक बोरे बरामद हुए। बोरे खोलने पर उसमें 180 एमएल का ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब का 90 पीस बरामद हुआ। कुल 16.2 लीटर शराब जब्त की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान गोसी अमनौर निवासी राजेश्वर प्रसाद साह के 34 वर्षीय पुत्र रंजन साह के रूप में हुई है।
हेमंत कुमार ने कहा, “बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद अवैध शराब रखना और बिक्री करना संगीन अपराध है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र घर से फरार, तीन दिन से भूखे हैं परिजन
सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान
सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति
