Headlines

खाड़ी देशों की मुद्राएं दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल हैं,कैसे?

खाड़ी देशों की मुद्राएं दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल हैं,कैसे?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में जब भी लेन-देन की बात आती है तो अमेरिकी डॉलर का नाम सबसे पहले होता है, यही कारण है कि अर्थव्यवस्था में यूनाइटेड स्टेट का नाम टॉप पर आता है। लेकिन क्या आप कई देशों की मुद्राएं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कई गुना ज्यादा मजबूत हैं।

आपको बता दें कि खाड़ी देशों की मुद्राएं दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल हैं। जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कहीं ज्यादा मूल्य रखती हैं। इसके पीछे तेल की ताकत, आर्थिक स्थिरता और मौद्रिक नीति अहम वजह है।

कुवैती दिनार

कुवैती दिनार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे मजबूत मुद्रा है। यह न केवल USD के मुकाबले बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा कीमतक वाली मुद्रा है। इसकी मुख्य वजह बड़े पैमाने पर होने वाला तेल निर्यात है। एक कुवैती दिनार की 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

बहरीनी दिनार

बहरीनी दिनार बहरीन की आधिकारिक मुद्रा है, एक बहरीनी दिनार की कीमत 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

ओमानी रियाल

ओमान की मुद्रा ओमानी रियाल है, एक ओमानी रियाल की कीमत 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

सऊदी अरब रियाल

सऊदी अरब की मुद्रा को सऊदी अरब रियाल कहते हैं, एक सऊदी अरब रियाल की कीमत 0.27 अमेरिकी डॉलर है।

कतारी रियाल

कतर की आधिकारिक मुद्रा कतारी रियाल है, एक कतारी रियाल की कीतम 0.27 अमेरिकी डॉलर है।

यूएई दिरहम

यूएई दिरहम, संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है, एक एमिराती दिरहम की कीमत 0.27 अमेरिकी डॉलर है।

इन 6 खाड़ी देशों में कुवैती दिनार की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे ज्यादा है। कुवैती दिनार आज के दौर में दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है।

क्यों हुई ईरानी करेंसी इतनी कमजोर?

ईरानी करेंसी में ताजा गिरावट दिसंबर के आखिर से आए तेज उतार-चढ़ाव के बाद आई है। करेंसी में गिरावट की वजह से तेहरान और दूसरे शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ईरानी रियाल अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर डील टूटने के बाद से ज्यादा मुश्किल में है। उस समय ईरान पर भारी प्रतिबंध भी लगाए गए थे। तब से डॉलर के मुकाले रियाल की कीमत तेजी से गिरी है। हाल के सालों में यह स्थिर हुई। मगर फिर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण इस पर नया दबाव पड़ा।

डॉलर के मुकाबले कुवैती दीनार कितना मजबूत?

डॉलर के मुकाबले भी कुवैती दीनार मजबूत है। 1 कुवैती दीनार 3.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

क्यों है कुवैती दीनार इतना मजबूत?

कुवैती दीनार दुनिया की सबसे महंगी और सबसे मजबूत करेंसी है। इसकी मजबूती के मुख्य कारणों में कुवैत का तेल का एक बड़ा ग्लोबल एक्सपोर्टर होना, कम आबादी और समझदारी भरी वित्तीय नीतियां शामिल हैं।

  • विशाल तेल भंडार : कुवैत के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार हैं और तेल निर्यात देश की ज्यादातर कमाई का जरिया है।
  • करेंसी पेग : कुवैत का सेंट्रल बैंक दीनार की वैल्यू को फ्री-फ्लोट होने देने के बजाय, उसे इंटरनेशनल करेंसी (जिसमें USD, EUR, और GBP शामिल हैं) की वेटेड बास्केट से जोड़कर मैनेज करता है। यह रणनीति स्थिरता बनाए रखने और बाजार में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद करती है।
  • आर्थिक स्थिरता और कम महंगाई : एक स्थिर राजनीतिक माहौल, कम महंगाई दर और पब्लिक कर्ज की कमी (तेल की दौलत के कारण) करेंसी में निवेशकों का भरोसा बनाने में मदद करते हैं।
  • प्रति व्यक्ति ज्यादा इनकम : तेल की बड़ी दौलत और तुलनात्मक रूप से कम आबादी को देखते हुए, प्रति व्यक्ति ज्यादा इनकम करेंसी की कुल मजबूती में योगदान देती है।
  • यह भी पढ़े……………..
  • सम्राट चौधरी की सियासी पारी: RJD से शुरुआत, लालू को छोड़ JDU में भी गए, अब BJP से बनेंगे CM
  • स्वतंत्रता सेनानी मुंशी बाबू  हुए सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!