Headlines

आपदा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न, दिए कई निर्देश

आपदा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न, दिए कई निर्देश
 श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
 जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में अग्निकांड/भीषण गर्मी एवं लू से बचने के उपाय तथा संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी।*
जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को व्यवसायिक संस्थानों / दुकानों आदि में फायर ऑडिट/फायर रेगुलेशन के संदर्भ में सभी व्यवसायिक संस्थानों / दुकानों आदि में फायर ऑडिट करवाने एवं अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु निदेशित किया गया।
सिविल सर्जन, सिवान को उक्त के परिप्रेक्ष्य में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों मे रोस्टरवार चिकित्सक / पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, भीषण गर्मी एवं लू से बचाव से संबंधित सभी प्रकार के दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, हमेशा पारामेडिकल कर्मी के साथ एम्बुलेंस तैयार अवस्था में रखने, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में भीषण गमी/लू एवं AES/JE से संबंधित वार्ड को सुचारू रूप से संचालित कराने, भवनों के सभी तलों पर निकास मार्ग में फ्लोरोसेंट स्ट्रीप लगाने, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में फायर ऑडिट कराने के साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित किया गया।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सिवान एवं महाराजगंज को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब सभी पी०एस०एस० में उगे हुए घास, फूस, झाड़, झाड़ी आदि की साफ-सफाई कराने, विद्युत तार से सटे पेड़ की डाली की छँटाई करवाने, सभी प्रकार के ट्रांसफार्मरों के पावर लोडिंग की जाँच करवाने एवं ढीले/जर्जर तारों को शीघ्र मरम्मति कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार बदलने का निदेश दिया गया। समीक्षा के दौरान संभावित बाढ़-2026 के पूर्व तैयारियों के परिदृश्य में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निदेश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सिवान, सिविल सर्जन, सिवान, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिवान एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद / नगर पंचायत, सिवान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!