स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई
*भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग में राज्य में सिवान का सातवां स्थान*
*जनवरी-26 में था 28 वां स्थान*
*रैंकिंग में जबरदस्त सुधार*
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विवेक रंजन मैत्रेय, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, सिवान के अध्यक्षता में सभा कक्ष, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल परिसर, सिवान में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार कोआयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निम्नांकित निदेश दिया गयाः-
1. भव्या डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग पर माह मार्च, 2026 का राज्य स्तर से प्रेषित जिलावार रैकिंग में सिवान जिला सातवें रैंक पर है, जो कि विगत तीन माह के उपलब्धि में जबरदस्त सुधार है। इससे पूर्व माह फरवरी में चौदहवां स्थान, माह जनवरी में अठाइसवां स्थान पर दर्ज था।
इस हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया गया एवं कार्य में वेहतर सुधार हेतु प्रेरित किया गया।
2. जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। वैसे संस्थान, जहां चिकित्सक की कमी है और जिला अंतर्गत अन्य स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक पर्याप्त संख्या में हैं, को चिन्हित कर चिकित्सकों का रेशनलाइज करने का निदेश दिया गया।
3. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित ई.डी.एल. के आलोक में शत्-प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
4. सभी प्रखंडों में एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु सर्वे कर लाइन लिस्ट तैयार करने तथा वैक्सिन (गार्डाशील) के उपलब्धता के आधार पर लाभार्थियों को अच्छादित कराने का निदेश दिया गया।
5. समीक्षा बैठक पश्चात् अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन सिवान, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सिवान, संचारी रोग पदाधिकारी सिवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिवान, सभी संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक तथा अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न
क्या असम में हिमंत के खिलाफ माहौल बनाने से चूक गई कांग्रेस?
सीवान में महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य स्तर पर प्रथम स्थान से कायाकल्प अवार्ड से हुआ सम्मानित
खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था राजेश शुक्ला, बैग से निकली NIA और CIA लिखी वर्दियां
