छज्जा के सहारे घर में घुसे चोर,नगद और गहने समेत साढ़े तीन लाख की संपत्ति चुरायी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जोगापुर कैलटोला गांव में चोरों शनिवार की भोर में घर में घुसकर नगद , जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली। बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलटोला जोगापुर के प्रमोद सिंह के घर में छज्जा के सहारे घुसकर चोरों ने तीन लाख के जेवरात और 38 हजार रुपये नगद सहित तीन लाख 38 हजार रूपये की संपत्ति उड़ा दी।
इस संबंध में गृहस्वामी प्रमोद सिंह ने बताया कि उनके सभी परिजन खाना खाकर शुक्रवार की 10 बजे रात में सोने चले गये थे। वहीं चोरों ने चोरी घटना का अंजाम शनिवार की भोर तीन बजे दिया। अलबत्ता प्रमोद सिंह के परिजन अब जगने लगे। उनकी पत्नी अनीता देवी ने चोरो को घर से निकलते देखा तो शोरगुल मचाना शुरू किया। फिर गृहस्वामी ने चोरों का पीछा शुरू किया।लेकिन चोर सामान लेकर भागने में सफल रहे।
उसी वक्त गृहस्वामी प्रमोद सिंह ने एक चोर को पहचान लिया। इतना ही नहीं, शनिवार की सुबह उसी गांव के उस चोर से घटना के संबंध में पूछताछ करनी चाही,लेकिन वह गुस्से में आकर जान से मार देने की धमकी दे डाली। उन्होंने उस बात की चर्चा पुलिस को दिये आवेदन में कहा है।
विदित हो कि चोरों ने मकान में चापाकल और छज्जा के सहारे प्रवेश कर घर में रखी आलमारी को चोरों ने तोड़ दिया। चोरों ने आलमीरा में रखे कपड़ों को बिखेर दिया और उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र,सोने के हार, कानबाली,पायल, बिछिया आदि के साथचांदी के 10 सिक्कों को चुरा लिया। साथ ही,उसमें रखे 38 हजार रुपये भी चोरों ने चुरा लिया। इस प्रकार चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की संपत्ति चुराकर फरार हो गये।
ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पर डायल-112 और बड़हरिया थाना को दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया और पड़ोसियों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की।
पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है। साथ ही, अन्य को अज्ञात रखा है। इधर बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें
प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बिना डॉक्टरी पढ़े रघुनाथपुर में महिला बन गई चिकित्सक, मरीजों की जान से कर रही खिलवाड़
गर्मी की छुट्टियाँ और हमारा समाज
जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन
2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय
