ट्रैक्टर हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर, परिजनों ने थाना पहुंच जताया विरोध
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त गांव स्थित दलित टोला में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल सात लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाना पहुंचकर विरोध जताने लगे।सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों एवं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह ने थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों से हैं और उनके इलाज की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गया है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दलित टोला का ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से जला हुआ है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना था कि यदि बिजली आपूर्ति सामान्य रहती तो लोग घरों के अंदर या पंखे की सुविधा में सोते और संभवतः यह हादसा नहीं होता। मौके पर चेयरमैन सोहन महंतों ने बिजली विभाग के एसडीओ से फोन पर बातचीत कर जले हुए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
साथ ही घायलों के इलाज में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।गौरतलब है कि बीती रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खो बैठा और नाले के ऊपर चढ़ते हुए दरवाजे के समीप सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया।
इनमें से दो की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना भेज दिया।थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया
देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी
यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!
बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
