सदरपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
श्रीनारद मीडिया, बड़हरिया, सीवान (बिहार):*

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पश्चिमोत्तर नहर शाखा के बगल के बगीचे में आम के पेड़ से लटकते अधेड़ के शव को देखते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई .बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह में शौच के लिए बगीचे की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा।
इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में बगीचे में पहुंचे लोगों ने शव की पहचान गांव के ही स्व विश्वनाथ सिंह के छोटे पुत्र 53 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
इसको गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एसआइ रंजीत कुमार साह,एसआइ गौतम कुमार, अनुप्रिया आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही,कुछ ही देर में एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंच गयी। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने आते ही घटनास्थल की घेराबंदी कर शव के अलग अलग निशान का फोटोग्राफी की। साथ ही, उस रस्सी को भी अपने साथ लेकर चली गई, जिससे अधेड़ ने अपने गले में डालकर आत्महत्या की थी।
बताया जाता है कि मवेशी बांधने वाली रस्सी और रबर का प्रयोग हत्या या आत्महत्या में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरेंद्र सिंह का पैर जमीन से महज एक बिता ऊपर था। इधर,पुलिस द्वारा परिजनों की सहमति से शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया गया,जिसे पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया गया.
परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र सिंह हत्या कहीं और की गई है और इसे आत्महत्या का शक्ल देने के लिए शव के बगीचे में आम के टांग दिया गया है। वहीं पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
वहीं थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफ एस एल की टीम की टीम की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का.साथ ही,उन्होंने बताया कि आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मृतक के पुत्र बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात घर में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था,जो तुरंत शांत हो गया था। उसके बाद वीरेंद्र सिंह पुराने घर पर खाना खाकर निर्माणाधीन नए घर के परिसर में सोने चले गए थे। उसके बाद सुबह उनका शव गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार यह संदिग्ध मौत है,जिसके लेकर पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद वीरेंद्र सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़े
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया
देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी
यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!
बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
